DA Hike Breaking News: दशहरा से ठीक पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा आज होगा डीए में बढ़ोतरी का ऐलान

DA Hike Breaking News : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए इस बार त्यौहार का मौसम और भी खास होने वाला है। लंबे समय से महंगाई भत्ता (DA Hike) बढ़ने को लेकर जो इंतजार चल रहा था, अब उसका समय आ चुका है। खबरें हैं कि आज यानी 1 अक्टूबर को कैबिनेट की अहम बैठक में कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिल सकती है। माना जा रहा है कि सरकार इस बार डीए में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। यह फैसला आने वाले दिनों में कर्मचारियों की जेब थोड़ी और भारी करने वाला है और साथ ही दिवाली की रौनक भी बढ़ा देगा।

AICPIN इंडेक्स से तय हुआ नया डीए

जनवरी से जून 2025 तक जारी हुए AICPIN इंडेक्स के आंकड़ों पर नजर डालें तो साफ होता है कि डीए में बढ़ोतरी तय है। जनवरी में इंडेक्स 143.02 दर्ज किया गया, जिस पर डीए 56.39% रहा। फरवरी में यह 142.5 रहा और डीए 56.72% हो गया। मार्च में इंडेक्स 143 पहुंचा और डीए 57.09% तक बढ़ गया। अप्रैल में यह 143.5 पर पहुंचा और डीए 57.47% हो गया। मई में इंडेक्स 144 दर्ज किया गया और डीए 57.85% तक पहुंचा। वहीं जून में यह 145.02 पर पहुंच गया, जिस पर डीए 58.18% हो गया।

सरकारी नियमों के मुताबिक डीए को दशमलव में लागू नहीं किया जाता, इसलिए इसे गोल कर 58% पर फाइनल किया गया है। अगस्त में आए आंकड़ों के अनुसार इंडेक्स 147.1 तक पहुंच चुका है, जिसे भविष्य में और बढ़ोतरी के संकेत माना जा रहा है।

जुलाई से लागू होगा, मिलेगा एरियर

नए महंगाई भत्ते को 1 जुलाई 2025 से प्रभावी माना जाएगा। यानी कर्मचारियों को न सिर्फ बढ़ा हुआ डीए मिलेगा बल्कि जुलाई से सितंबर तक का एरियर भी जोड़कर दिया जाएगा। इस तरह अक्टूबर की सैलरी में एरियर की रकम भी शामिल होगी।

दिवाली से पहले डबल तोहफा

आज की कैबिनेट बैठक से केंद्रीय कर्मचारियों की उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। एक तरफ बढ़ा हुआ डीए महंगाई से राहत देगा, वहीं दूसरी तरफ एरियर का फायदा भी मिलेगा। इसका मतलब है कि दिवाली से पहले कर्मचारियों को डबल खुशखबरी मिलने वाली है। करोड़ों परिवारों की निगाहें अब इसी फैसले पर टिकी हैं। घोषणा जब भी हो, लेकिन इसका असर 1 जुलाई 2025 से ही माना जाएगा।

Leave a Comment